Bikaner Bikaner District Rajasthan

अम्बेडकर बस्ती के पत्रक का लोकार्पण

अम्बेडकर बस्ती के पत्रक का लोकार्पण
बीकानेर। मार्कण्डेय नगर की अम्बेडकर बस्ती के पत्रक का लोकार्पण लक्ष्मीनाथजी के मंदिर में पंडित पुरुषोतम व्यास मीमांशक ने किया। मंदिर में पीले चावलों को अभिमंत्रित कर पत्रक के साथ चढ़ाया गया तथा आज जन को वितरन शुरु किया गया। हिन्दू सम्मेलन के लिए गठित कमेटी के अध्यक्ष पूर्व पार्षद श्याम सुन्दर चांडक व महासचिव नारायण बिहाणी ने बताया कि बस्ती का हिन्दू सम्मेलन 31 जनवरी को पाराशर भवन में होगा। सम्मेलन स्वामी विमर्शानंद गिरि, ब्रह्माकुमारी बी.के.कमल, दाताश्री रामेश्वरानंदजी महाराज, कथावाचक पंडित पुरुषोतम व्यास ’’मीमांशक’ श्रीडूंगरगढ़ के विभाग कार्यवाह प्रदीपजी के सान्निध्य में होगा। सम्मेलन में हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ, भजन, कीर्तन, सत्संग व संत महात्माओं के प्रवचन होंगे। व्यास ने कहा कि सनातन हिन्दू धर्म एवं संस्कृति सुरक्षित रखने के लिए हिंदुओं मै संगठन और एकता जरूरी हैं। इस मौके पर शिव सोनी, शाखा प्रमुख अनिल पांडे, प्रचारक प्रियंम जी उपाध्याय , ताराचंद गहलोत,चंद्र कांत करनानी,प्रचार मंत्री किशन गहलोत, इस अवसर नारी श पदक्ति सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *