

आरोपी गिरफ्तार, थानाधिकारी का सम्मान
बीकानेर। पिछले दिनों हुई सनसनीखेज लूट और जानलेवा हमले की गुत्थी को बीकानेर पुलिस ने सुलझा लिया है। श्रीमती पुष्पा देवी बांठिया पर हमला कर गहने लूटने वाले अपराधी को सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किए जाने पर जैन समाज ने खुशी जाहिर की है। पुलिस की इस तत्परता की सराहना करते हुए बीकानेर जैन समाज की प्रतिनिधि संस्था जैन महासभा ने पुलिस का मनोबल बढ़ाया। जैन महासभा के अध्यक्ष कन्हैयालाल बोथरा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल सिटी कोतवाली थाना पहुंचा। समाज के प्रतिनिधियों ने थानाधिकारी सविता डाल को पुष्प गुच्छ भेंट किया और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। महासभा ने मांग की है कि ऐसे अपराधियों के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि समाज में भयमुक्त वातावरण बना रहे और भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर पूर्णतः अंकुश लग सके। इस अवसर पर जतनलाल संचेती, विजय कोचर, जयचन्द लाल डागा मेघराज बोथरा मोहन सुराणा, दिलीप कातेला महेन्द्र बरड़िया आदि उपस्थित थे।
