Bikaner Bikaner District Rajasthan Sports

पांचवीं समर राजस्थान बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप 5 अप्रैल से

पांचवीं समर राजस्थान बॉडी बिल्डिंग चौंपियनशिप 5 अप्रेल से
बीकानेर। पांचवीं समर राजस्थान बॉडी बिल्डिंग चौंपियनशिप-2026 का आयोजन 05 अप्रैल 2026 (रविवार) को पुष्करणा स्टेडियम, बीकानेर में किया जाएगा। यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता राजस्थान स्टेट बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित की जा रही है, जो इंडियन बॉडी बिल्डर्स फेडरेशन से संबद्ध है। कम्यूनिटी वेलफेयर सोसाइटी (ट्रस्ट) के संरक्षक राजकुमार किराडू ने बताया कि प्रतियोगिता में सीनियर पुरुष बॉडी बिल्डिंग के 8 वर्ग, मास्टर्स बॉडी बिल्डिंग का 1 वर्ग, महिला बॉडी बिल्डिंग का 1 ओपन वर्ग तथा ओवरऑल बॉडी बिल्डिंग टाइटल शामिल रहेगा। इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में प्रतिभागियों के भाग लेने की संभावना है। प्रतियोगिता में प्रत्येक वर्ग के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाडिय़ों को क्रमशरू 5,000, 3,000 एवं 2,000 की नकद पुरस्कार राशि के साथ मेडल, ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। ओवरऑल बॉडी बिल्डिंग के विजेताओं को क्रमशरू 71,000, 51,000 एवं 31,000 की आकर्षक नकद पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। इस प्रतियोगिता में राजस्थान के सभी जिलों के खिलाड़ी भाग लेंगे जिनका चयन राजस्थान बॉडी बिल्डिंग संगम द्वारा किया जाएगा। संस्था के अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि इस अवसर पर वे सभी खिलाड़ी जो सन 2000 के बाद वर्तमान तक जिन्होंने बॉडी बिल्डिंग की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त कर बीकानेर जिले एवं राजस्थान प्रदेश का नाम रोशन किया तथा सभी जिम संचालकों का इस मंच से विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *