Bikaner Bikaner District Rajasthan

देश में पहली बार आयोजित हुई 200 किमी लंबी वेदांता टूर डी थार अंतरराष्ट्रीय साइक्लिंग रेस

देश में पहली बार आयोजित हुई 200 किमी लंबी वेदांता टूर डी थार अंतरराष्ट्रीय साइक्लिंग रेस
बीकानेर। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल की सांसद खेल महोत्सव 2025 के तहत पहल पर देश में पहली बार 200 किमी लंबी वेदांता टूर डी थार अंतर्राष्ट्रीय साइक्लिंग रेस का आयोजन बीकानेर में किया गया। मेघवाल ने नौरंगदेसर में साइक्लिंग रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर सुमित गोदारा, डॉ विश्वनाथ मेघवाल, डूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत, लालेश्वर विमर्शानंद सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
बीकानेर में साइकिलिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का होगा विकास
मेघवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि 23 नवंबर का दिन बीकानेर के खेल के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाने वाला सिद्ध होने वाला है। हर साल इस साइक्लिंग रेस का आयोजन इसी स्थान पर होगा। इससे पर्यटन के क्षेत्र में बीकानेर का नाम ना केवल राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर भी चमकेगा। साथ ही कहा कि बीकानेर में आगामी बजट में बीकानेर में साइकिल इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर घोषणा होगी।
एलिट पुरूष वर्ग में ये रहे टॉप 10 खिलाड़ी
सीएफआई के श्री वी.एन.सिंह ने बताया कि एलिट कैटेगरी में आयोजित 100 किमी साइक्लिंग रेस में पुरुष वर्ग में टॉप 10 खिलाड़ी क्रमशरू साहिल कुमार, विश्वजीत सिंह, सचिन देसाई, मुकेश कुमार कस्वां, सूर्या थट्टू, वैंकप्पा केंगांलागुट्टी, अरशद फरीदी, चिराग सहगल, अदवैथ शंकर एसएस और कृष्णा नायाकोडी रहे।
एलिट महिला वर्ग में ये रहीं टॉप 10 खिलाड़ी
श्री सिंह ने बताया कि एलिट कैटेगरी में आयोजित 100 किमी साइक्लिंग रेस में महिला वर्ग में टॉप 10 खिलाड़ी क्रमशरू स्वास्ति सिंह, सौम्या अंतापुर, हर्षिता जाखड़, दानाम्मा, वैष्णवी गाभाने, सुहानी कुमारी, योगेश्वरी कदम, पारूल, आरती और कृष्णा चौधरी रहीं।
एमेच्योर 200 और 100 किमी में ये रहे टॉप थ्री
श्री राजेश गिरधर ने बताया कि एमेच्योर 200 किमी में अनूप कुमार और अर्पिताकेतन पंडिया चौंपियन बनें। वहीं पुरूष वर्ग में दूसरे और तीसरे स्थान पर क्रमश संजीव शर्मा व बजरंग गोदारा रहे। वहीं महिला वर्ग में दूसरे स्थान पर रानी माहेश्वरी रहीं। 100 किमी में महिला वर्ग में टॉप थ्री क्रमश रू बरनाली महेला, सिद्धी वाफेलकर और अनामिका वर्मा और पुरूष वर्ग में टॉप थ्री हर्ष पंवार, विनय गोस्वामी, मलय गुप्ता रहे। वहीं 6-30 वर्ष, 31-45 वर्ष और 45 वर्ष से ज्यादा वर्ग में भी 100 और 200 किमी में टॉप थ्री घोषित किए गए।
कुल 27 लाख के पुरस्कार रहे दांव पर
सीएफआई के श्री वी.एन.सिंह ने बताया कि इस साइकिल रेस में कुल 27 लाख के पुरस्कार दांव पर थे। एलीट वर्ग में टॉप 10 पुरस्कार में क्रमशरू सवा लाख, 90 हजार, 75 हजार, 60 हजार, 50 हजार, 40 हजार, 35 हजार, 30 हजार, 20 हजार, 15 हजार के पुरस्कार , वहीं एमेच्योर कैटेगरी में विभिन्न आयु वर्ग के पुरस्कारों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहने वालों को क्रमश 75 हजार, 60 हजार और 50 हजार का पुरस्कार व ओवर ऑल प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को क्रमशरू 40 हजार, 30 हजार और 25 हजार के पुरस्कार दांव पर थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *