

शिक्षक परिषद की नई कार्यकारिणी का पुनर्गठन, डॉ. शीशपाल सिंह अध्यक्ष बने
बीकानेर। स्वामी केशवानन्द राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय शिक्षक परिषद् की साधारण सभा की बैठक आयोजित की गई, जिसमें परिषद की नई कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से डॉ. शीशपाल सिंह को अध्यक्ष, डॉ. मदन लाल रेगर को महासचिव तथा डॉ. रंजीत सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया। इस दौरान डॉ. मीनाक्षी चौधरी ने विश्वविद्यालय एवं कार्मिकों के हित में कार्य करने के लिए सभी को प्रेरित किया। बैठक में विश्वविद्यालय कार्मिकों की विभिन्न लंबित समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण के लिए प्रयास करने पर सहमति व्यक्त की गई।
