Bikaner Bikaner District Rajasthan

प्रतिभावान विद्यार्थी हुए पुरस्कृत तथा भामाशाहों का हुआ सम्मान

प्रतिभावान विद्यार्थी हुए पुरस्कृत तथा भामाशाहों का हुआ सम्मान
बीकानेर। श्री शिव प्रताप बजाज महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, उदयरामसर में वार्षिक उत्सव का आयोजन शाला प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सरपंच श्रीमती संतोष देवी यादव द्वारा मां शारदा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के अध्यक्ष उपसरपंच हेमंत सिंह यादव ने विद्यालय के शैक्षणिक, सह शैक्षणिक एवं भौतिक विकास की प्रशंसा करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित समस्त स्टाफ के प्रयासों की मुक्त कंठ से सराहना की। उन्होंने कहा कि छात्र हित में गांव के किसी भी राजकीय विद्यालय में संसाधनों की कमी नहीं आने देंगे। समारोह के विशिष्ट अतिथि के रूप में पीईईओ उदयरामसर मुकेश यादव, बालिका विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय गोदारा, पूर्व प्रधानाध्यापक एवं एसएमसी अध्यक्ष वीर किशन सिंह यादव ने विद्यार्थियों को आशीर्वचन प्रदान किया। प्रधानाचार्य रतन लाल छलाणी ने स्वागत करते हुए विद्यालय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने विद्यालय में वर्ष भर में हुए विकास कार्यों के बारे में बताते हुए सभी भामाशाहों के प्रति आभार व्यक्त किया। भामाशाहो व पूर्व अध्यापकों का सम्मान किया गया। विद्यालय के 167 विद्यार्थियों ने विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति देते हुए दर्शकों को मंत्रमुग्थ किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रतिभावान विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *