

पुष्करणा समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का होगा सम्मान
बीकानेर। अखिल भारतीय पुष्टिकर सेवा परिषद शाखा बीकानेर द्वारा वर्ष 2025 में कक्षा 10 और 12 में 70 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले पुष्करणा समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जायेगा। अखिल भारतीय पुष्टिकर सेवा परिषद शाखा के अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार व्यास ने बताया कि सभी प्रतिभावान प्रतिभाएं अपनी अंकतालिका दिलीप जोशी रामकुमार पुरोहित, ओम थानवी,कांति उपाध्याय, अविनाश आचार्य, अनिल आचार्य शिव पुष्करणा, ओमप्रकाश भादानी, भागीरथ आचार्य, कमलेश बोहरा, लक्ष्मी नारायण व्यास, विनोद जोशी रमेश बोहरा,शिवकुमार देराश्री विजय कुमार व्यास को दे सकते है।
