

धूम्रपान निषेध की शपथ दिलवाई
बीकानेर। शांति विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय में विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया गया। जिसमें स्काउट गाइड एवं करूणा क्लब टीम के सदस्यों द्वारा तंबाकू निषेध हेतु शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम संयोजक रमेश कुमार मोदी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ विजय कुमार जोशी थे, जिन्होंने अपने संबोधन के दौरान धूम्रपान से लाईलाज बीमारी फैल रही है जिसका परिणाम सभी परिवार के सदस्यों को भी भुगतना पड़ता है। जोशी ने सभी स्काउट गाइड और करूणा क्लब के सदस्यों को तम्बाकू निषेध एवं नशा मुक्ति हेतु शपथ दिलाई।
