Bikaner Rajasthan

बिलनियासर विद्यालय में भामाशाह द्वारा स्वेटर वितरित

बिलनियासर विद्यालय में भामाशाह द्वारा स्वेटर वितरित
बीकानेर। ग्राम पंचायत बिलनियासर के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय उत्तरादी ढाणिया में मंगलवार को भामाशाह द्वारा निशुल्क स्वेटर बांटी गई। प्रधानाध्यापक रामकिशन गोदारा ने बताया कि राम प्रताप हनुमान दास मुधडा चैरिटेबल ट्रस्ट देशनोक द्वारा स्वेटर वितरण की गई। पीईईओ भंवरलाल मेघवाल ने ओमप्रकाश मुधडा परिवार का इस पुनीत कार्य के लिए आभार जताया। इस दौरान जन शिक्षण संस्थान बीकानेर के कार्यक्रम अधिकारी महेश उपाध्याय, सहायक कार्यक्रम अधिकारी उमाशंकर आचार्य, विद्यालय की शिक्षिका सरोज बिश्रोई, शिक्षक महेंद्र सिंह फगेड़िया, मुकेश चौधरी ,धर्माराम डूकिया कुक कम हेल्पर मुनि कंवर ,रामेति सहित अभिभावक गण उपस्थित रहे। सभी छात्र-छात्रा स्वेटर पहन कर खुश नजर आए‌।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *