

बिलनियासर विद्यालय में किया सूर्य नमस्कार
बीकानेर। नोखा के रा उ.प्रा.वि उत्तरादी ढाणिया बिलनियासर में सोमवार को सूर्य नमस्कार किया गया। प्रधानाध्यापक रामकिशन गोदारा ने बताया कि इस दौरान सभी विद्यार्थियों एवं स्कूल स्टाफ, एसएमसी सदस्यों, जनप्रतिनिधियों के साथ अभिभावक एवं आम जन ने सूर्य नमस्कार में हिस्सा लिया। इसके लिए एक सप्ताह पहले से ही सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया गया। इस मौके पर उप- सरपंच संपू देवी एएनएम विनोद कुमारी पूर्व वार्ड पंच भंवरलाल मेघवाल पूर्व महिला वार्ड पंच गुलाब देवी ,प्रियंका मुन्नी कवर ,रामेति शिक्षक मुकेश चौधरी धर्माराम डूकिया शिक्षिका सरोज बिश्रोई एसएमसी सदस्य जयनारायण खींचड़ ,सोहनलाल, मूलचंद सोनी ,रूपी देवी सहित श्याम सुंदर बिश्नोई एवं अभिभावकगण उपस्थित रहे। सूर्य नमस्कार शारीरिक शिक्षक लेखराम तर्ड द्वारा करवाया गया ।
