Bikaner Bikaner District Rajasthan

पर्यवेक्षण दलों का किया गठन

image description

पर्यवेक्षण दलों का किया गठन
बीकानेर। मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता सूचियों के शुद्धिकरण, गणना प्रपत्रों के वितरण एवं मैपिंग कार्य को गति देने के उद्देश्य से नोखा के उपखण्ड अधिकारी श्री गोपाल जांगिड ने सभी बूथ लेवल अधिकारियों को सक्रियता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही इस कार्यक्रम को गति प्रदान करने के लिए पर्यवेक्षण दलों का गठन किया गया है। उपखण्ड अधिकारी जांगिड़ ने कक्कू, साधूना एवं सारूण्डा क्षेत्र में औचक निरीक्षण कर एसआईआर कार्य की प्रगति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान पाया कि कुछ बूथों पर गणना प्रपत्र वितरण की गति अपेक्षित स्तर से कम है। उन्होंने संबंधित बीएलओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने यह भी रपष्ट किया कि प्रत्येक बीएलओ प्रतिदिन कम से कम 100 गणना प्रपत्रों का वितरण सुनिश्चित करें एवं मतदाताओं को जागरूक करते हुए फॉर्म भरने की प्रक्रिया एवं इसकी आवश्यकता से अवगत करवाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *