

शहीदों को विद्यार्थियों ने दी श्रद्धांजलि
बीकानेर। शांति विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय की करुणा क्लब इकाई द्वारा पुलवामा हमले में हुए शहीदों को नमन करते हुए दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि दी गई। शाला संस्थापक रमेश कुमार मोदी ने विद्यार्थियों को बताया कि 14 फरवरी का दिन भारत के इतिहास में काला दिन माना जाता है, क्योंकि आज के ही दिन पुलवामा हमले में देश के 40 जांबाज शहीद हो गए थे। इस मौके पर शाला प्रधान हनुमान छींपा, मानवी सोलंकी, दीपिका एवं प्रद्युम्न दैय्या, संदीप कुम्हार, रोहित स्वामी आदि ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
