Bikaner Bikaner District Rajasthan Sports

सादुल स्पोर्ट्स स्कूल के छात्रों ने जीता सिल्वर मेडल

सादुल स्पोर्ट्स स्कूल के छात्रों ने जीता सिल्वर मैडल
बीकानेर। 69वीं राष्ट्रीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत हैंडबॉल 17 वर्ष आयु वर्ग छात्र प्रतियोगिता तुमकुर ,आदिचुनचुरगिरी में आयोजित हुई। सादुल स्पोर्ट्स स्कूल के छात्रावास अधीक्षक विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि इस प्रतियोगिता मे सादुल स्पोर्ट्स स्कूल बीकानेर के छात्र सुरेन्द्र सिंह और लक्की ने राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व किया। विधालय के हैंडबॉल प्रशिक्षक प्रकाश सारस्वत ने बताया कि सुरेन्द्र सिंह और लक्की के प्रतियोगिता मे शानदार प्रदर्शन के कारण राजस्थान टीम ने फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले मे राजस्थान की टक्कर कर्नाटक से हुई। कांटे के मुकाबले मे राजस्थान ने सिल्वर मेडल जीता। विधालय के खिलाड़ियों के सिल्वर मेडल जीतने की उपलब्धि पर शाला के प्रधानाचार्य अजयपाल सिंह शेखावत, खेल प्रशिक्षक मोहम्मद रफीक, कैलाश दान, शशिशेखर जोशी, प्रशान्त आचार्य, सुरेन्द्र कुमार पुरोहित, विजय कुमार ठोलिया, शम्भू कुमार, रवि कुमार छंगाणी, स्वरुपानन्द किराडू, राकेश पुरोहित, भवानी शंकर शर्मा, गोविन्द पुरोहित, जुगल किशोर,मो अरशद, देवेन्द्र पुरोहित ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रशिक्षक प्रकाश सारस्वत व खिलाड़ियों को बधाई प्रेषित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *