

निवेश शिखर सम्मेलन में विभिन्न क्षेत्रों से प्राप्त हुए मजबूत प्रस्ताव
बीकानेर। वीएम फाइनेंस एंड इन्वेस्टमेंट एलएलसी तथा गौतम लॉ चेम्बर के संयुक्त तत्वावधान में नोखा में आयोजित होने जा रहे निवेश शिखर सम्मेलन 2025 में निवेशकों और उद्यमियों से विभिन्न क्षेत्रों में शानदार और विविध प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। झुंझुनू इंटरप्राइजेज के डायरेक्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस समिट में व्यापार जगत को लेकर अनेक प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं जिनमें प्राप्त मुख्य प्रस्तावों में सौर ऊर्जा परियोजनाएँ – लगभग 66 मेगावाट क्षमता के प्रस्ताव, जो राजस्थान की अक्षय ऊर्जा में अग्रणी स्थिति को मजबूत करते हैं। फिल्म निर्माण वित्त – 5 प्रस्ताव, मनोरंजन एवं सिनेमा उद्योग में निवेशकों की रुचि को दर्शाते हैं।
