

दूध में मिलावट करने वालों पर हो सख्त कार्यवाही
बीकानेर। उत्तरी राजस्थान सहकारी दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड, बीकानेर (उरमूल डेयरी) द्वारा दूध का दूध-पानी का पानी-शुद्ध के लिए युद्ध अभियान में आज 30 सैम्पल आए, जिसमें से 28 सैम्पल फैल और केवल 02 सैम्पल पास हुए। प्राप्त सैम्पल्स में से 08 में स्टार्च, 2 में साल्ट, 1 में ग्लूकोज, 01में सुक्रोज और 01 में 75 प्रतिशत पानी की मिलावट पाई गई।
अभियान पर स्थानीय उपभोक्ताओं श्रीमती राजश्री कंवर, कुशल प्रताप सिंह ,भवानी सिंह, सत्यनारायण जाजड़ा, हेमन्त मोदी,जीतू आदि ने कहा कि दूध में मिलावट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाये।
