Bikaner Bikaner District Rajasthan

शिक्षा विभागीय कर्मचारी कल्याण संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित

शिक्षा विभागीय कर्मचारी कल्याण संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित
बीकानेर। राजस्थान शिक्षा विभागीय कर्मचारी कल्याण संघ-समस्त संवर्ग रीवा संगठन की प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न शिक्षा अधिकारियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। बैठक में कर्मचारी कल्याण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। इसमें अभय सिंह राजपुरोहित को प्रदेश महामंत्री, सुरेश कुमार खेशवाणी को प्रदेश कार्यालय एवं संगठन मंत्री, जाकिर हुसैन को प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष, भगवान सहाय मीणा को प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महावीर सिंह को प्रदेश संयुक्त सचिव, आनंद यादव को प्रदेश उपाध्यक्ष तथा कृष्ण कुमार शर्मा को प्रदेश उप महामंत्री मनोनीत किया गया। इस अवसर पर भगवान सहाय मीणा, विश्वप्रिय आचार्य और प्रकाश नारायण स्वामी का सम्मान भी किया गया। बैठक में भीष्म महर्षि, भंवर प्रजापत, आनंद यादव, मनीष धींगड़ा, अभय सिंह, किशन कुमार शर्मा, प्रदीप जोशी, मुकेश आढ़ा सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *