

स्टेट गेम्स एथलेटिक्स का आयोजन
जयपुर/बीकानेर। एक समावेशी और करुणामय समाज के निर्माण की दिशा में, जहां प्रत्येक युवा एक प्रगतिशील समुदाय के निर्माण में अपना योगदान दे रहा है, उन सबके लिए सप्त शक्ति आर्मी वुमन वेलफेयर एसोसिएशन और स्पेशल ओलंपिक भारत के सहयोग से 25 और 26 नवम्बर 2025 को जयपुर सैन्य स्टेशन में स्पेशल एथलेटिक्स मीट का आयोजन कर रहा है। यह स्टेट गेम्स एथलेटिक्स 2025 पूरे राजस्थान राज्य के विशेष बौद्धिक क्षमताओं वाले युवा खिलाड़ियों के लिए आयोजित की जा रही है। यह आयोजन स्पेशल ओलंपिक्स भारत और सप्त शक्ति आवा(।ॅॅ।) का एक अनूठा प्रयास है, जिसका उद्देश्य युवा विशेष खिलाड़ियों में सहभागिता, आत्मविश्वास और खेल भावना को प्रोत्साहित करना है।
