

तीरंदाजी के नए सत्र की शुरुआत
बीकानेर। एकलव्य तीरंदाजी अकादमी द्वारा नए प्रशिक्षण सत्र की औपचारिक शुरुआत उत्साह और ऊर्जा के साथ की गई। अकादमी के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय टीम के अनुभवी प्रशिक्षक अनिल जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस सत्र में खिलाड़ियों को आधुनिक और अंतरराष्ट्रीय स्तर के उपकरणों के साथ प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। जोशी ने बताया कि अकादमी से कई खिलाड़ी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुके हैं। इस बार अकादमी का लक्ष्य खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय मंच के लिए तैयार करना है। इस मौके पर सहायक प्रशिक्षक के रूप में दीपांशु व्यास एवं हर्षित स्वामी भी खिलाड़ियों को निरंतर प्रशिक्षण प्रदान करेंगे।
