

स्टाफ यूनियन की बैठक आयोजित
बीकानेर। महारानी सुदर्शना कुमारी कला दुर्गा नागरिक भण्डार बीकानेर में बैंक ऑफ बड़ोदा स्टाफ यूनियन की 9वीं वृहद स्तर की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के लगभग 50 सदस्यों ने भाग लिया। इस अवसर पर समस्त सदस्यों का क्षेत्र के उप महासचिव साथी रामदेव राठौड़ ने नववर्ष के उपलक्ष पर सभी को शुभकामनाऐं प्रेषित की। बैठक की शुरूआत करने से पूर्व दिवंगत साथियों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धाजंलि अर्पित की, साथ ही संगठन के जनक दिवंगत साथी ओ.पी. शर्मा के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रंद्धाजली अर्पित की।
संगठन की गतिविधियों के बारे में और क्षेत्र की समस्याओं की समीक्षा पर चर्चा की गई। बैंक में पर्याप्त स्टॉफ उपलब्ध नहीं होने पर सदस्यों द्वारा आक्रोश व्यक्त किया। शीर्ष संगठन द्वारा आगामी कार्यक्रम के लिए सभी को तैयार रहने के लिए लामबंद्ध होना चाहिए इस पर चर्चा की गई।
बैंक कर्मचारी की सुरक्षा पर लगातार हमले पर चर्चा, बैंक सेवा की सुरक्षा, निजीकरण रोक लगाने पर चर्चा, आउट सोर्सिंग व हाउस कीपिंग पर चर्चा, 5 दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने पर विस्तार से चर्चा, अस्थाई कर्मचारी को स्थाई करने की प्राथमिकता पर चर्चा, कामगार बैंक निदेशक की नियुक्ति शीघ्रता शीघ्र भरने पर चर्चा, पुरानी पेंशन को शीघ्र लागू करने पर चर्चा, सरकार के हठधर्मिता के विरूद्ध समस्त बैंक कर्मचारी लामबंद्ध होने की सहमति। रामदेव राठौड़ ने कार्यक्रम के संचालन के दौरान संगठन की गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की । राजस्थान प्रदेश बैंक एम्पलॉय यूनियन के सहायक महासचिव आनन्द ज्याणी क्षेत्रीय सचिव जे.पी. वर्मा, अशोक सोलंकी, जयशंकर खत्री इत्यादि ने सभा को सम्बोधित करते हुए बैंक ऑफ बड़ौदा स्टॉफ यूनियन के बैठक की भूरी-भूरी प्रशंषा की संगठन ने देशभर के युवाओं के लिए अखिल भारतीय सम्मेलन आयोजित कर ट्रेड यूनियन के सिद्धांतों के बारे में अवगत करवाया। इसमें युवा व महिलाओं ने बढ़चढ कर हिस्सा लिया।
