

श्रीगंगानगर का राजकीय मैडिकल कॉलेज बंद नहीं होगा
श्रीगंगानगर। विधायक जयदीप बिहाणी ने कहा है कि श्रीगंगानगर में राजकीय मैडिकल कॉलेज बंद नहीं होगा। विपक्ष की ओर से इस संबंध में भ्रामक प्रचार किया जा रहा है। विधायक बिहाणी ने कहा कि राजकीय मैडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक ने पूछे जाने पर बताया कि राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने मई 2024 में मैडिकल कॉलेज का निरिक्षण किया था। उस समय राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने कुछ कमिया बताई थी।जिसे पूरा करने के लिए राजस्थान मैडिकल एज्युकेशन सोसायटी राजमेस को सूचित कर दिया गया था। अधिकांश कमियों में सुधार किया गया है और बाकी कमियों को पूरा करने के लिए हमारा प्रयास जारी हैं। इसके अलावा नये चिकित्सक शिक्षकों ने कार्य ग्रहण कर लिया है। इसके बाद राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग से कोई नोटिस नहीं मिला है। विधायक जयदीप बिहाणी ने कहा कि राज्य में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली राज्य सरकार जन-स्वास्थ्य को लेकर काफी संवेदनशील है। चिकित्सा सेवाओं को और बेहतर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में बेहतर सुविधाएं विकसित की जा रही है। केंसर विंग का निर्माण भी करवाया जा रहा है। उन्होने लोगों से कहा कि वे विपक्ष के भ्रामक प्रचार में न आएं।
