Bikaner Bikaner District Rajasthan

स्पोर्ट्स मीट 2025 उड़ान का आयोजन

स्पोर्ट्स मीट 2025 उड़ान का आयोजन
बीकानेर। करणी नगर स्थित स्वामी आरएन ग्लोबल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दो दिवसीय स्पोर्ट्स मीट उड़ान का आयोजन शुक्रवार को शुरू हुआ। स्पोर्ट्स मीट में मिडिल और सेकेंडरी विंग के लगभग 800 तथा प्राइमरी विंग के 750 विद्यार्थी अपना दमखम दिखायेंगे।
कार्यक्रम को प्रारंभ प्रोफेसर डॉक्टर हेमंत दाधीच प्रो वाइस चांसलर राजूवास बीकानेर के साथ विद्यालय की प्रधानाचार्य बिंदु बिश्नोई तथा रामलाल स्वामी तथा हरि वर्मा ने मशाल प्रज्वलित कर किया। खेल प्रभारी ने बताया कि 2 दिन चलने वाली स्पोर्ट्स मीट में विद्यार्थियों के साथ अभिभावक भी भाग लेंगे। स्पोर्ट्स मीट में सिंपल रेस, होल्ड बैलून रेस, पेन पेपर रेस, 3 लैग रेस, बकेट बैलेंस रेस , लेमन रेस, हर्डल रेस आदि में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के माता-पिता ने भी उत्साह दिखाते हुए रेस में भाग लिया। प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे विजेताओं को स्वर्ण रजत एवं कांस्य पदक प्रदान किए गए। जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यालय के विद्यार्थियों को ट्रॉफी ट्रॉफी प्रदान की गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *