

भगवती संवत्सरी पर लगा आध्यात्मिक मेला
बीकानेर। भगवती संत्वसरी महापर्व का कार्यक्रम तेरापंथ भवन में उग्रविहारी तपोमूर्ति मुनिश्री कमलकुमार जी के पावन सानिध्य में आयोजित किया गया। मुनि कमलकुमार व साध्वी कौशल प्रभाजी, लब्धियशा, विशद्प्रज्ञा ने संवत्सरी की महता महावीर के 27 भव व आरों पर विस्तृत प्रकाश डाला। संवत्सरी महापर्व की आराधना करते हुई साध्वी लब्धियशा ने कहा- भारतीय संस्कृति पर्व प्रधान संस्कृति है। बौद्ध धर्म में- बुद्ध पूर्णिमा – नानक गुरु पूर्णिमा, ईसाई क्रिसमिस डे, सनातनी – रामनवमी, जन्माष्टमी, गणेशचतुर्थी, जैन संवत्सरी महापर्व की आराधना करते हैं। यह पर्व आते ही तप के यज्ञ शील के सरोवर ज्ञान के जप के मण्डप सजने लगते है।
