Bikaner Bikaner District Rajasthan

दुखों का नाश करता है सत्संग

दुखों का नाश करता है सत्संग
बीकानेर। सत्संग ही एकमात्र ऐसा साधन है जो आपको मोह-लोभ, काम-क्रोध से मुक्त कर सकता है। ईश्वर ने मनुष्य योनि को सत्संग एक ऐसा माध्यम प्रदान किया है जिससे वह अपने पापों से मुक्त होकर मोक्ष के मार्ग पर अग्रसर हो सकता है। उक्त उद्गार दंडी स्वामी श्री शिवेन्द्राश्रम जी महाराज ने जस्सूसर गेट स्थित पाराशर भवन में साधक और सत्संग प्रवचन कार्यक्रम के दौरान व्यक्त किए। मनमोहन व्यास ने बताया कि दंडी संन्यास दीक्षा के बाद प्रथम बार बीकानेर आगमन पर विप्र फाउंडेशन, पाडाय माता मंदिर ट्रस्ट, पारीक समाज सार्वजनिक संपति ट्रस्ट, पंडित बाबूलाल शास्त्री बोध संस्थान सहित अन्य सामाजिक संस्थाओं द्वारा स्वामी श्री शिवेन्द्राश्रम जी महाराज का अभिनंदन किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम के दौरान पंडित बृजलाल शर्मा, पंडित राजेंद्र किराडू, देहात भाजपा अध्यक्ष श्याम पंचारिया, जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष डीपी पच्चीसिया, उद्यमी राजेश चूरा, विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय सचिव भंवर पुरोहित, पारीक समाज के अध्यक्ष भंवर लाल व्यास, पाड़ाय माता पारीक सेवा समिति के सचिव दयाशंकर तिवाड़ी, गणेश दत्त व्यास, ज्ञानोदय समिति के गिरिराज पारीक, भाजपा नेता संपत पारीक, उपेंद्र शर्मा, एसपी जोशी, सुनील जोशी, मालचंद व्यास, नारायण पारीक, दीपक हर्ष, मदन मोहन व्यास, महेंद्र चूरा, सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *