Jaipur Rajasthan

दक्षिण पश्चिमी वायु कमान कमांडरों का सम्मेलन आयोजित

दक्षिण पश्चिमी वायु कमान कमांडरों का सम्मेलन आयोजित
जयपुर। एयर चीफ मार्शल एपी सिंह, वायु सेना प्रमुख (सीएएस) ने वार्षिक दक्षिण पश्चिमी वायु कमान (एसडब्ल्यूएसी) कमांडरों के सम्मेलन में भाग लिया, जो 06 से 07 फरवरी 2025 तक मुख्यालय दक्षिण पश्चिमी वायु कमान, गांधीनगर में आयोजित किया गया था। उनका स्वागत एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी, एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, दक्षिण पश्चिमी वायु कमान ने किया और आगमन पर उन्हें औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। वायु सेना प्रमुख ने एसडब्लूएसी की परिचालन तैयारियों की समीक्षा की और किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए उच्चतम स्तर की परिचालन तत्परता सुनिश्चित करने के लिए सभी कर्मियों की सराहना की। अपने संबोधन में, सीएएस ने कमान द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने क्षमता विकास पर जोर दिया और सभी कर्मियों को भारतीय वायुसेना के सिद्धांत की भावना को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया, जो भारतीय वायुसेना को एक चुस्त, अनुकूल और निर्णायक एयरोस्पेस शक्ति के रूप में देखता है। वायु सेना प्रमुख ने विशेष रूप से अभ्यास तरंग शक्ति-24 के दौरान कमांडरों के प्रयासों की सराहना की। समापन पर वायु सेना प्रमुख ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए स्टेशनों को ट्रॉफी प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *