Bikaner Bikaner District Rajasthan

एकल काव्य पाठ श्रृंखला में ‘गीतों का गजरा’ 31 को

एकल काव्य पाठ श्रृंखला में ‘गीतों का गजरा’ 31 को
बीकानेर साहित्यिक संस्था राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति, श्रीडूॅंगरगढ़ द्वारा 31 अगस्त रविवार को ‘गीतों का गजरा’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस आशय की जानकारी देते हुए संस्था के मंत्री साहित्यकार रवि पुरोहित ने बताया कि संस्कृति भवन में आयोज्य इस कार्यक्रम में चूरू के लोकप्रिय गीतकार अनिल कुमार ‘रजन्यंश’ हिन्दी व राजस्थानी के मौलिक गीतों की प्रस्तुति देंगे।यह आयोजन प्रगतिशील कवि श्याम महर्षि की अध्यक्षता और लब्ध प्रतिष्ठ गीतकार छैलू चारण ‘छैल’ के मुख्य आतिथ्य में प्रातः 10 बजे होगा। युवा साहित्यकार भगवती पारीक ‘मनु’ के संयोजन में आयोज्य इस समारोह की विशिष्ट अतिथि शिक्षाविद् व कवयित्री डॉ. विमला महरिया ‘मौज’ होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *