Bikaner Bikaner District

सोढ़ी ने जीता कांस्य पदक

सोढ़ी ने जीता कांस्य पदक
बीकानेर। बीकानेर की रमनदीप कौर सोढ़ी ने वर्ल्ड फिटनेस फेडरेशन द्वारा मुंबई के बाल गंधर्व ऑडिटोरियम में आयोजित हुई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता है। मिस इंडिया का खिताब जीत चुकी रमनदीप कौर सोढ़ी फिटनेस मॉडलिंग में भारत के लिए यह पदक लाने वाली पहली महिला बनी है। जिसने भारत को 13 साल बाद मेडल दिलवाया है। कौर ने अपनी जीत का श्रेय अपने उस्ताद मलिक इसरार एवं पीयूष सोढ़ी और अपने सास ससुर को दिया।इस प्रतियोगिता में भारत के अलावा अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, मालद्वीप, नेपाल, जापान, कैमरून, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका की महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया। सोढ़ी का यह मैडल पूरे बीकानेर के लिए गर्व की बात है। उनकी जीत पर बीकानेर के खेल प्रेमियों व मॉडलिंग करने वालों ने खुशियां जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *