

सामाजिक सहभागिता से समाज उत्थान संभव
बीकानेर। महालक्ष्मी मन्दिर के 116 वर्ष स्थापना दिवस पर श्रीमाली ब्राहमण समाज द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्ष्यता करते हुए श्रीमाली समाज अध्यक्ष श्याम श्रीमाली ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने जो बीज रूप में इस मन्दिर की स्थापना की वह आज वटवृक्ष के रूप में हमारे सामने है। श्रीमाली ने कहा कि समाजिक सहभागिता से ही समाज का उत्थान किया जा सकता है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि समाजसेवी भारत प्रकाश श्रीमाली ने कहा कि समाज के हर आयुवर्ग के लोगों को समाजिक सरोकारो से जुड़ना चाहिए। जिससे समाज का विकास होता है तथा आने वाली पीढ़ि को मार्गदर्शन मिलता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षाविद् श्रीदत्त दवे, रमेश श्रीमाली ने ने अपने विचार रखें। समाज विभूतियों का सम्मान किया गया।
