Bikaner Bikaner District Rajasthan

सोलर कंपनियों की लीज जमीनों के भौतिक सत्यापन की मांग को लेकर धरना जारी

सोलर कंपनियों की लीज जमीनों के भौतिक सत्यापन की मांग को लेकर धरना जारी
बीकानेर। पर्यावरण संघर्ष समिति के तत्वावधान में सोलर कंपनियों द्वारा लीज पर ली गई जमीनों के भौतिक सत्यापन की मांग को लेकर धरना लगातार जारी है। समिति का यह धरना 254वें दिन में प्रवेश कर गया, वहीं खेजड़ला रोही नोखा दईया में चल रहा धरना 609वें दिन भी जारी रहा।
धरने पर बैठे अधिवक्ता जगदीश शर्मा ने कहा कि सरकार को सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश देकर सोलर कंपनियों द्वारा लीज पर ली गई जमीनों का भौतिक सत्यापन कराना चाहिए। उन्होंने मांग रखी कि हर खेत में मौजूद पेड़ों की संख्या का रिकॉर्ड तैयार किया जाए और संबंधित कंपनियों से शपथ पत्र लिया जाए कि वे पेड़ नहीं काटेंगी। यदि इसके बावजूद पेड़ों की कटाई होती है, तो संबंधित कंपनियों के लाइसेंस निरस्त किए जाएं।
धरने में रामगोपाल बिश्नोई, गंगाबिशन सियाग, हरिराम खीचड़, शिवदान मेघवाल, शान्तिलाल सेठिया, विवेक मित्तल, गोपीचन्द धायल, हरचन्द खीचड़, शरीफ समेजा, कॉमरेड मूलचन्द खत्री, बुधराम सीगड़, बुधराम सियाग, रामदेव मेघवाल, ताहिर खान, रामचन्द्र माल, रामस्वरूप पूनिया, महेन्द्र भादू, सुगना राम चौधरी, हनुमान महिया, कृष्ण कुमार बिश्नोई, श्रवण कासनिया, पूनमराम रिख, केदार खत्री, युसुफ कोहरी, भागीरथ मेघवाल, अशोक प्रेमी, हेतराम गोदारा एलडी मगरा, ओमप्रकाश खीचड़ कुचौर, इमरता राम रोझ, विक्रम रोझ, देवाराम मेघवाल, जयप्रकाश बागड़वा, जीसुख राम गोदारा, रहमत अली, रामेश्वर लाल गोदारा, रामसुख गोदारा, राजकुमार गोदारा, एडवोकेट सुभाष गोदारा, चम्पाराम राठी, एजाज पठान, धर्मपाल मण्डा, रेवन्तराम मेघवाल, विकास धरट व सांवर लाल भादू सहित अनेक लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *