Bikaner Bikaner District Rajasthan

एसआईआर: मतदान केंद्रों और बूथ क्षेत्रों का निरीक्षण

एसआईआर: मतदान केंद्रों और बूथ क्षेत्रों का निरीक्षण
बीकानेर। संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा ने रविवार को बीकानेर पूर्व और पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों और बूथ क्षेत्रों में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) की प्रगति का औचक निरीक्षण किया। वेलिएंट पब्लिक स्कूल तथा बीकानेर पूर्व विधानसभा के मेजर जेम्स थॉमस स्कूल तथा सोहन कोठी क्षेत्र में एसआईआर की गतिविधियों को देखा। उन्होंने कहा कि एसआईआर से जुड़े कार्मिक पूर्ण गंभीरता और जिम्मेदारी से कार्य करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *