

श्याम पंचारिया का विप्र समाज ने किया अभिनंदन
बीकानेर/नोखा। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित देहात के जिला अध्यक्ष श्याम पंचारिया का स्वागत सोमवार को प्रथम बार नोखा आगमन पर महर्षि गौतम भवन रोड़ा व पंचारिया चौक में विप्र समाज द्वारा 51 किलो की फुल माला व साफा पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया गया। जिसमें जिलाध्यक्ष के साथ में पधारे भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष, नोखा शहर मंडल अध्यक्ष गंगाराम पारीक, भवानी पाईवाल का भी का भव्य स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम में मोहनलाल पंचारिया,राधेश्याम पंचारिया, प्रमोद पंचारिया, हेमंत जोशी, शक्तिराम जोशी, भंवरलाल सुरावत,माणकचंद पंचारिया, सूरजमल उपाध्याय,चतर्भुज पंचारिया, मुरलीधर शर्मा,गोपाल तिवाड़ी,फुसराज जाजड़ा,हरचंद पंचारिया, सुखदेव पंचारिया,नरेंद्र चौहान,पुखराज पाणेचा, दीनदयाल उपाध्याय,कानाराम शर्मा, पुखराज सांखी, एडवोकेट अर्चना पारीक,नारायण जोशी,कैलाश कठातला, बगरंगलाल तावणिया,मोहनलाल उपाध्याय सहित कई विप्र बंधू मौजूद रहे। पंचारिया ने सम्बोधित करते हुए कहा मेरे जैसे आम कार्यकर्ता को भाजपा का जिलाध्यक्ष बनाना यह केवल भाजपा में ही हो सकता है में तन-मन-धन से पार्टी की सेवा करूंगा।
