Bikaner Bikaner District Rajasthan

श्रीराम भजन संध्या का आयोजन कल

श्रीराम भजन संध्या का आयोजन कल
बीकानेर। श्रीलालेश्वर महादेव मन्दिर, शिवमठ, शिवबाड़ी, बीकानेर के अधिष्ठाता स्वामी श्रीविमर्शानन्दगिरिजी महाराज के सान्निध्य में कल श्रीराम मंदिर, अंत्योदय नगर में श्रीराम भजन संध्या का आयोजन किया जायेगा। विजेन्द्र सिंह भाटी ने बताया कि वीणा शिक्षण संस्थान द्वारा इस भजन संध्या का आयोजन किया जायेगा। भजन संध्या में मुख्य कलाकार सुमधुर शास्त्री होंगे तथा विशिष्ट अतिथि मनोज दीक्षित होंगे, कार्यक्रम की अध्यक्षता अविनाश मोदी करेंगे। कार्यक्रम संयोजन की जिम्मेदारी पंडित अशोक महाराज, गोपाल उपाध्याय, भैरव भवानी ज्योतिष तंत्र शोध संस्थान के पंडित युगल नारायण रंगा तथा मानव चेतना जागृति प्रन्यास के आचार्य राजेन्द्र जोशी को सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *