

श्रीगंगानगर से जयपुर दिल्ली वंदेभारत ट्रेन चले
उत्तर पश्चिम रेलवे के ZRUCC सदस्य एडवोकेट मुकेश गोदारा ने श्रीगंगानगर से जयपुर-दिल्ली तक वंदेभारत ट्रेन चलाने की मांग केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन मेघवाल के समक्ष रखी। एडवोकेट मुकेश गोदारा ने ज्ञापन में बताया कि श्रीगंगानगर प्रदेश की राजधानी जयपुर से 470 किलोमीटर दूरी पर तथा देश की राजधानी दिल्ली से 400 किलोमीटर दूरी पर स्थित है श्रीगंगानगर जिला कृषि प्रधान जिले के साथ-साथ राजस्थान का व्यापारिक केंद्र है वंदेभारत ट्रेन चलने से क्षेत्र की राजनीतिक सामाजिक आर्थिक एवं रोजगार उन्मुख प्रगति होगी तथा सामरिक दृष्टि से भी यह महत्वपूर्ण ट्रेन होगी।वन्देभारत देश द्रुतगामी रेल सेवा है यह श्रीगंगानगर रेलसेवा है जिसका लाभ श्रीगंगानगर को मिलना चाहिए। मंत्री अर्जुन मेघवाल ने ट्रेन चलाने की बात को जायज बताया तथा आश्वासन दिया कि जल्द ही इस पर कार्रवाई करेंगे।इस ज्ञापन की प्रति रेल मंत्री को भी भिजवाई गई है।
