Bikaner Bikaner District Rajasthan

श्री अन्न प्रहरी मेला संपन्न

श्री अन्न प्रहरी मेला संपन्न
बीकानेर। मोटे अनाज के प्रति किसानों को जागरूक करने के उद्देश्य से बज्जू स्थित उरमूल सीमांत समिति में आयोजित श्री अन्न प्रहरी मेला सम्पन्न हुआ। मेले में किसानों, महिला समूहों को बाजरा एवं अन्य मोटे अनाज के उत्पादन, उपयोग एवं मूल्य संवर्धन की विस्तार से जानकारी चर्चा दी गई। एसकेआरएयू की सहायक प्रोफेसर डॉ ममता सिंह ने मेले के दूसरे दिन प्रतिभागियों को बाजरा एवं अन्य श्रीअन्न से तैयार किए जा सकने वाले मूल्य संवर्धित उत्पादों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने महिला स्वयं सहायता समूहों की भूमिका पर जोर देते हुए बताया कि श्रीअन्न आधारित उत्पाद महिलाओं के लिए आय का एक सशक्त माध्यम बन सकते हैं। बज्जू सरपंच मोहनलाल गोदारा ने कहा कि श्रीअन्न न केवल हमारी परंपरा का हिस्सा है, बल्कि यह वर्तमान में टिकाऊ कृषि का आधार भी बन सकता है। पशु चिकित्सालय बज्जू प्रभारी डॉ. सुमन नागपाल कृषि और पशुपालन के परस्पर संबंधों पर प्रकाश डाला तथा किसानों को पशु बीमा योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *