Bikaner Bikaner District Rajasthan Sports

निशानेबाजों ने राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में पदक पर साधा निशाना

निशानेबाजों ने राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में पदक पर साधा निशाना
बीकानेर। भोपाल में आयोजित 69वीं स्कूली राष्ट्रीय शूटिंग चौम्पियनशिप में हरिराम खेरिया ने 10 मीटर एयर पिस्टल अण्डर-19 बॉयज कैटिगरी में कांस्य पदक जीता और अण्डर-14 कैटेगरी में अरविन्द गोदारा ने 10 मीटर एयर पिस्टल में राजस्थान टीम सिल्वर मेडल प्राप्त किया। विनायक स्पोर्ट्स शूटिंग अकादमी के डायरेक्टर और कोच विरेन्द्र चौधरी, प्यारेलाल बाटड़ ने बताया कि हाल ही में नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित नेशनल शूटिंग चौम्पियनशिप में 10 मीटर एयर पिस्टल व 50 मीटर फ्री पिस्टल में लक्ष्य मेघवाल, कृष्ण सुथार, देवांशु पवार, हरिराम खेरिया व अरविंद गोदारा ने इंडिया टीम ट्रायल के लिए क्वालीफाई किया । साथ ही अमन जोशी, धीरज गोदारा, विकास गाट, रविंद्र गाट, निखिल सुथार, अभिनंदन सोनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नेशनल क्वालीफाई किया । निशानेबाजों का अकादमी पहुंचने पर मांगीलाल गोदारा, रामेश्वर लाल खेरिया, प्रेम धारणिया, निरमा विश्नोई, विक्रम जोशी, रणजीत सिंह व अन्य खेल प्रेमियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया और बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *