Bikaner Bikaner District Rajasthan

रुद्र मंत्रों से गूंज उठा शिवालय

रुद्र मंत्रों से गूंज उठा शिवालय
बीकानेर। जयनारायण व्यास नगर स्थित श्री सर्वसिद्धेश्वर महादेव मंदिर में श्रावण मास के प्रदोष काल में सिद्धेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक और श्रृंगार कर पूजन अर्चन किया गया और छप्पन भोग अभिषेक कर समाज में खुशहाली व कल्याण के लिए प्रार्थना की गई। इस अवसर पर हरिनारायण, थाई दैया वी पार्टी ने प्रस्तुत किया महादेव का भजन। रुद्राभिषेक उपरान्त महाप्रसाद का आयोजन किया गया। प्रन्यास के सचिव नलिन सारवाल ने बताया कि महाप्रसाद का आयोजन दुर्गा ज्वैलर्स की ओर से हुआ था। इस अवसर पर प्रन्यास के अध्यक्ष सुरेश कुमार मठ, दर्शन लाल भटेजा, रवि राजवंशी, दिनेश मिश्र, नारायण सिंह खींची, गरीब सोनी, दीपक, पंडित भालू शर्मा, विकास, हिमांशु शर्मा, भरत झांब, अशोक मारू, कमलेश मारू समेत बड़ी संख्या में शिवभक्त शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *