Bikaner Bikaner District Rajasthan

पुजारियों के मानदेय व भोग राशि में वृद्धि करवाने पर विधायक जेठानन्द का शाकद्वीपीय समाज ने किया अभिनन्दन

पुजारियों के मानदेय व भोग राशि में वृद्धि करवाने पर विधायक जेठानन्द का शाकद्वीपीय समाज ने किया अभिनन्दन
बीकानेर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में गत दिनों आयोजित मंत्रिपरिषद बैठक में देवस्थान विभाग के प्रत्यक्ष प्रभार श्रेणी के 390 एवं आत्म निर्भर श्रेणी के 203 मंदिरों में सेवा पूजा, भोग, प्रसाद, उत्सव, पोशाक, जल एवं प्रकाश, सुरक्षा संचालन व्यवस्था आदि के लिए भोगराग को दोगुना करते हुए 3 हजार रुपए प्रति मंदिर प्रति माह करने और देवस्थान विभाग में प्रत्यक्ष प्रभार एवं आत्म निर्भर मंदिरों में कार्यरत अंशकालीन पुजारियों को दिए जा रहे मानदेय को 5 हजार रुपए से बढ़ाकर 7500 रुपए प्रतिमाह करने की स्वीकृति पर बुधवार को जनेश्वर भवन में बीकानेर शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज संघ द्वारा मुख्यमंत्री का आभार जताया गया तथा विधायक जेठानन्द व्यास का अभिनन्दन किया गया। समारोह को सम्बोधित करते हुए विधायक व्यास ने बताया कि प्रयागराज महाकुंभ में आयोजित बैठक मुख्यमंत्री के नेतृत्व में मंत्रिमंडल द्वारा पुजारियों के हित से जुड़े अनेक निर्णय लिए। इनमें देवस्थान विभाग के प्रबंधित एवं नियंत्रित राजकीय प्रत्यक्ष प्रभार के 6 मंदिरों तथा आत्मनिर्भर श्रेणी के 26 मंदिरों के जीर्णोद्धार, मरम्मत एवं विकास कार्यों के लिये 101 करोड़ रुपए देने का निर्णय लिया गया। इसी प्रकार राज्य के बाहर स्थित देवस्थान विभाग के मंदिरों का सर्वे करवाने के कार्य किया जाएगा और जीर्ण-शीर्ण हो चुके ऐसे मंदिरों के जीर्णोद्धार के लिए 25 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। कार्यक्रम का संचालन करते हुए राजेश भोजक ने बताया कि बीकानेर शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज संघ के नवनियुक्त अध्यक्ष दयाशंकर शर्मा, एडवोकेट गणेश सेवग, महेश भोजक व जेठमल शर्मा ने अभिनन्दन पत्र भेंटकर व्यास का सम्मान किया। कार्यक्रम में गौसेवक मनु सेवग, बजरंग शर्मा, संघ के उपाध्यक्ष कैलाश भोजक, सचिव जितेन्द्र भोजक, विप्र फाउंडेशन जिला उपाध्यक्ष जुगल सेवग, पार्षद दूलीचंद सेवग, बसन्त, बुलाकी सेवग, संजय शर्मा, आरके शर्मा, नीरज, मनसा महाराज, राजेश, दुर्गादत्त, गिरधर पण्डित, हरीश, कामिनी भोजक, किशन शर्मा, डॉ. दिनेश, पत्रकार जैनेन्द्र शर्मा, चिराग, लक्की आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *