

शाकद्वीपीय सार्वभौम पंचांग का हुआ विमोचन
बीकानेर। शाकद्वीपीय कल्याण समिति द्वारा विमल कुमार मिश्र के निर्देशन ने निर्मित नव विक्रम संवत 2083 अंग्रेजी वर्ष 2026-27 के सार्वभौम भास्कर पंचांग का विमोचन राजस्थान प्रांतीय शाकद्वीपीय महासभा कार्यालय में हुआ। विमोचन करते हुए कामिनी भोजक ने कहा कि सनातन संस्कृति का आधार होते है पंचांग इनसे हमारे जीवन के समस्त उतार चढ़ाव और त्यौहार को विशिष्ट समय में पूजन करने का मार्गदर्शन देता है। इस मौके पर गणेशदास सेवग आर के शर्मा दुर्गादत भोजक नितिन वत्सस, जितेंद्र भोजक,अरुण शर्मा, सुधीर शर्मा, हरीश आदि उपस्थित थे।
