

बिनानी कन्या महाविद्यालय में सात दिवसीय शिविर का आगाज
बीकानेर। बिनानी कन्या महाविद्यालय में गुरूवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का आगाज राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में हुआ । उद्घाटन कार्यक्रम के अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉक्टर अरूणा आचार्य और वरिष्ठ व्याख्याता डॉ सत्यम गोस्वामी के साथ तीनों इकाइयों की प्रभारी डॉ अनीता मोहे भारद्वाज, रामकुमार व्यास, डॉ अशोक व्यास मौजूद थे कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य व प्रभारी के द्वारा मां शारदा के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित पुष्प सुमन अर्पण करके की गई तथा साथ ही संगीत विभाग की छात्राओं के द्वारा हे स्वर की देवी मां वाणी में मधुरता भर दो सरस्वती वंदना की प्रस्तुति कुमकुम ज्योति हर्षिता कनक सोनाली के द्वारा दी गई। राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ अनीता मोहे भारद्वाज ने छात्राओ को संबोधित करते हुए कहा कि शिवर का प्रमुख उद्देश्य मैं नहीं आप की भावना को रेखा अंकित करता है जिसके द्वारा हमें विद्यार्थी जीवन के महत्व को समझना है। प्रभारी रामकुमार व्यास ने कहा कि इस बार यह शिविर नशा मुक्ति व स्वच्छता पर केंद्रित रहेगा स्वयंसेविकाओं को इस बार अवसर मिलेगा कि वह इन विषयों पर आधारित पोस्टर व स्लोगन भी तैयार करेंगे । प्राचार्य डॉ अरुणा आचार्य ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का प्रतीक चिन्ह उज्जैन में स्थित कोणार्क मंदिर से लिया गया है तथा इसके लाल व नीले रंग बच्चों में सामुदायिक भावना का विकास करते हैं ।
