Bikaner Bikaner District Rajasthan

जरूरतमंद की सेवा करना भगवान की आराधना करने के समान

जरूरतमंद की सेवा करना भगवान की आराधना करने के समान
बीकानेर। ब्रह्म बगीचा प्रन्यास के तत्वावधान में समाजसेवी नरसी कुलरिया का नागरिक अभिनंदन समारोह ब्रह्म बगीचा स्थित मुक्तिनाथ महादेव मंदिर में आयोजित हुआ। अभिनंदन समारोह की अध्यक्षता मुक्ति संस्था के अध्यक्ष एडवोकेट हीरालाल हर्ष ने की तथा समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार कवि कथाकार राजेन्द्र जोशी रहे। इस अवसर पर हीरालाल हर्ष ने कहा कि नरसी कुलरिया अपने पिता के पदचिह्न पर चलते हुए सदैव व्यापार के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों के कार्यों में भी अग्रणी रहते हैं, हर्ष ने उनके द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों को देव तुल्य कार्यक्रम बताया।
मुख्य अतिथि राजेन्द्र जोशी ने कहा की सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ जरूरतमंद की सेवा करना भगवान की आराधना करने के समान होता है। जोशी ने कहा कि कुलरिया परिवार सामाजिक, शैक्षणिक, धार्मिक और मेडिकल सहित अनेक क्षेत्र में सामाजिक कार्य कर रहे हैं, उन्होंने कहा कि संत दुलाराम कुलरिया का गौ सेवी होना ही अपने आप में बड़ी सेवा है।
अपने सम्मान के प्रति उत्तर में नरसी कुलरिया ने कहा की परमपिता परमेश्वर की कृपा के बिना कोई भी व्यक्ति कुछ भी नहीं कर सकता, हमें परमपिता परमेश्वर का आशीर्वाद और उनकी आज्ञा से ही सेवा करने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मुक्तिनाथ महादेव लाखों भक्तों के श्रद्धा और आस्था के केंद्र है। उन्होंने कहा कि मैं जब भी मुक्तिनाथ महादेव मंदिर आता हूं तो मुझे सुकून मिलता है। इस अवसर पर अतिथियों ने नरसी कुलरिया को शाल, श्रीफल अभिनंदन पत्र एवं स्मृति चिह्न भेटकर अभिनंदन किया गया। अभिनंदन पत्र का वाचन भंवरलाल व्यास ने किया। इस अवसर पर अनिल जोशी, बृज गोपाल जोशी, गिरिराज जोशी, मुरलीमनोहर पुरोहित, शंशाक शेखर, ज्योति, रविंद्र हर्ष सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *