Bikaner Bikaner District Rajasthan

पश्चिमी राजस्थान में पर्यटन की पुनर्कल्पना विषय पर संगोष्ठी आयोजित

पश्चिमी राजस्थान में पर्यटन की पुनर्कल्पना विषय पर संगोष्ठी आयोजित
बीकानेर। केंद्रीय पर्यटन एवं कला मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में पर्यटन स्थलों पर पर सुविधाएं बढ़ाने के साथ इनमें कनेक्टिविटी बढ़ाने की दिशा में भी सुनियोजित तरीके से प्रयास किए जा रहे हैं। शेखावत रविवार को महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग द्वारा श्विकसित भारत विकसित राजस्थान/2047 के संदर्भ में श्पश्चिमी राजस्थान में पर्यटन की पुनर्कल्पनाश् विषयक संगोष्ठी को मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में शिवबाड़ी महंत स्वामी विमर्शानन्द तथा बीकानेर (पश्चिम) विधायक श्री जेठानंद व्यास अतिथि के रूप में मौजूद रहे। मनोज दीक्षित ने स्वागत उद्बोधन दिया। उन्होंने बीकानेर कहा कि बीकानेर अपनी संस्कृति और परंपराओं के लिए विश्व विख्यात है। यहां पर्यटन की दृष्टि से अनेक संभावनाएं हैं। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से बीकानेर में इंडियन इंस्टीट्यूट आफ टूरिज्म एंड ट्रैवलिंग मैनेजमेंट की शाखा खोलने का आग्रह किया। साथ ही खाद्य पदार्थों एवं दूध की टेस्टिंग लेब स्थापित करने की आवश्यकता जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *