Bikaner Bikaner District Rajasthan साहित्य एवं कला

शौर्य, स्वाभिमान और संस्कारों की धरती राजस्थान विषयक संगोष्ठी 29 को

शौर्य, स्वाभिमान और संस्कारों की धरती राजस्थान विषयक संगोष्ठी 29 को
बीकानेर। राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति, श्रीडूंगरगढ़ राजस्थान के स्थापना दिवस को समारोह पूर्वक मनायेगी। जानकारी देते करते हुए समिति के अध्यक्ष श्याम महर्षि ने बताया कि यह आयोजन 29 मार्च को संस्कृति भवन में होगा। संस्था के मंत्री साहित्यकार रवि पुरोहित ने कहा कि ‘शौर्य, स्वाभिमान और संस्कारों की धरती राजस्थान’ विषयक यह संगोष्ठी प्रख्यात शिक्षाविद् इतिहासकार डॉ. कमल कोठारी की अध्यक्षता में आहूत होगी। समारोह के मुख्य अतिथि लोकप्रिय मोटीवेशनल स्पीकर डॉ. गौरव बिस्सा और विशिष्ट अतिथि कमाण्डेंट एवं सोशियल एक्टीविस्ट सीमा हिंगोनिया होंगी। समारोह में विषय व्याख्यान शिक्षाविद् लेखक डॉ. चक्रवर्ती श्रीमाली का होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *