Bikaner Bikaner District Rajasthan

पायलट की जयंती पर विचार गोष्ठी

पायलट की जयंती पर विचार गोष्ठी
बीकानेर। किसान नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. राजेश पायलट की जयंती के अवसर पर सर्किट हाउस के सामने गांधी पार्क में उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा उसके बाद विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। जिला संगठन महासचिव मार्शल प्रहलादसिंह ने स्व. पायलट की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के कहने पर स्क्वाड्रन लीडर के पद से इस्तीफा देकर राजनीति में आए। प्रदेश महासचिव गजेन्द्रसिंह सांखला ने कहा कि उन्होंने अपना पहला चुनाव भरतपुर से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में जीता। बाद में गुजर नेता के रूप में उभरे। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता सलीम भाटी तथा यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण व्यास ने कहा कि स्व राजेश पायलट ने वायु सेना में रहते अनेक पदक जीते जिनमे विशेष सेवा पदक, संग्राम पदक, पूर्वी स्टार, सैन्य सेवा पदक,25वां स्वतंत्रता पदक प्रमुख है। इस अवसर पर सन्तोष आसोपा, अम्बाराम इनखिया, हरिराम जनागल, प्रेमरतन जोशी आदि ने भी विचार व्यक्त व्यक्त किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *