

आत्मनिर्भरता महिलाओं को सकारात्मक व सशक्त बनाती है
बीकानेर। जय नारायण व्यास कॉलोनी स्थित गर्ल्स फैशन हाउस का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन डॉ.अर्पिता गुप्ता द्वारा किया गया। गुप्ता ने वीना शर्मा को बधाई देते हुए कहा महिलाओं के लिए आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होना अत्यंत महत्वपूर्ण है। आर्थिक रूप से आत्मनिर्भरता महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाती है और उन्हें सशक्त बनाती है।
