Bikaner Bikaner District Rajasthan

विज्ञान मेला आयोजित

विज्ञान मेला आयोजित
बीकानेर। पीएमश्री राजकीय सादुल उच्च माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत बुधवार को विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं विज्ञान प्रदर्शक राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता दीपक जोशी और प्रो. अक्षय जोशी थे। कार्यक्रम में विज्ञान प्रश्नोत्तरी एवं मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न कक्षा वर्गों के विद्यार्थियों नें भाग लिया। शिक्षक दीपक जोशी और प्रो. अक्षय जोशी नें अपने सजीव प्रयोगों और क्रियाकलापों से विज्ञान के जटिल नियमों को स्पष्ट किया। विज्ञान के मूलभूत सिद्धांतों की समझ के लिए अतिथियों के प्रदर्शन महत्त्वपूर्ण रहे। दीपक जोशी ने कहा कि विज्ञान जितनी जटिल प्रतीत होती है, वस्तुतः समझने से उतनी ही सरल हो जाती है। अक्षय जोशी ने कहा कि आधुनिक समय में विज्ञान के मौलिक सिद्धांतों की समझ विद्यार्थियों के लिए आवश्यक है।
छात्र-छात्राओं ने जल शुद्धिकरण, टर्बाइन, भौतिकी के सिद्धान्त आदि के मॉडल बनाए। विद्यार्थियों में इन गतिविधियों से विज्ञान में रुचि का निर्माण हुआ। प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अध्यापक सुभाष जोशी ने किया। संयोजन भुवनेश कुमार सांखला और सह संयोजन महेंद्र मोहता ने किया। प्रधानाचार्य सुशीला जयपाल ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *