Bikaner Bikaner District Rajasthan

प्रतिभाओं को छात्रवृति व प्रोत्साहन पुरस्कार

प्रतिभाओं को छात्रवृति व प्रोत्साहन पुरस्कार
बीकानेर। शाकद्वीपीय ब्राह्मण उच्च शिक्षा समिति, बीकानेर शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज की प्रतिभाओं ंको 35-35 हजार रू की छात्रवृति राशि व 2500-2500 की प्रोत्साहन पुरस्कार राशि वितरित करेगी। समिति की सेवगों ंकी बगीची में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया। समिति के आर के शर्मा ने बताया कि गिरधर पंडित शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि बीकानेर, चूरू, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, नागौर, सीकर, डीडवाना-कुचामनसिटी जिले की प्रतिभाओं का इस वर्ष का छात्रवृति वितरण समारोह 29 जून को लाडनूं आयोजित किया जायेगा। जिसमें शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज के नीट व जेइई की कोचिंग प्राप्त करने वाले चयनित ऐसे प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को 35-35 हजार रू की छात्रवृति राशि को प्रदान की जाएगी जिन्होंने कक्षा 10 परीक्षा 90 या इससे अधिक अंकों से उत्तीर्ण की है और जो आर्थिक रूप से कमजोर हो। संयोजक महेश भोजक ने बताया कि इसके अलावा जिन छात्र छात्राओं ने कक्षा 10 परीक्षा 80 प्रतिशत और इससे अधिक अंकों से उत्तीर्ण की है वे छात्र छात्राएं प्रोत्साहन पुरस्कार के लिय आवेदन कर सकते है । समिति द्वारा श्रेष्ठ प्राप्तांक से चयनित 10 से अधिक विद्यार्थियों को 2500-2500 रू की प्रोत्साहन पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित करेगी। यह कार्यक्रम शिक्षाविद् राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित स्व. श्रीमती कंचन लता शर्मा व स्व. दीनाराम शर्मा को समर्पित होगा । बैठक में श्री महेश भोजक, गिरधर पंडित शर्मा, आर के शर्मा, संजय शर्मा, नितिन वत्सस, के डी सेवग, दयाशंकर शर्मा, विजय शंकर शर्मा, विनोद भोजक, बजरंग लाल सेवग-मास्टरजी, दुर्गादत्त भोजक, प्रहलाद दास सेवग, जगदीश सेवग, नरेन्द्र शर्मा, श्रीमती कामिनी विमल भोजक, खुश भोजक उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *