Bikaner Bikaner District Rajasthan

“खेजड़ी बचाओ महापड़ाव” की मांगें स्वीकार होने पर पर्यावरण बचाओ समिति ने बार एसोसिएशन का जताया आभार

“खेजड़ी बचाओ महापड़ाव” की मांगें स्वीकार होने पर पर्यावरण बचाओ समिति ने बार एसोसिएशन का जताया आभार
बीकानेर। “खेजड़ी बचाओ महापड़ाव” की मांगों को राज्य सरकार द्वारा स्वीकार किए जाने के उपरांत पर्यावरण बचाओ समिति के एक शिष्टमंडल ने आज बार एसोसिएशन बीकानेर के अध्यक्ष से भेंट कर आंदोलन के दौरान दिए गए पूर्ण समर्थन एवं सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पर्यावरण संघर्ष समिति के परसाराम बिश्नोई, रामगोपाल बिश्नोई, सुभाष बिश्नोई, संत श्री भागीरथ दास जी महाराज, एडवोकेट शारदा बिश्नोई तथा पूर्व विधायक बिहारी लाल बिश्नोई ने बार एसोसिएशन का विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता समाज के सक्रिय सहयोग, नैतिक समर्थन और सहभागिता के बिना इस जनआंदोलन की सफलता संभव नहीं थी। बार एसोसिएशन ने पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर समाज के साथ खड़े होकर अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। बार एसोसिएशन, बीकानेर के अध्यक्ष अजय कुमार पुरोहित ने इस ऐतिहासिक जीत की खुशी में उपस्थित सभी जनों का मुंह मीठा करवाया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक आंदोलन नहीं, बल्कि सामाजिक और संवैधानिक दायित्व है। बार एसोसिएशन सदैव जनहित, प्रकृति संरक्षण और न्यायोचित मुद्दों के साथ खड़ी रही है तथा भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों का दृढ़ता से समर्थन करती रहेगी। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा मांगें स्वीकार किए जाने का स्वागत करते हुए आशा व्यक्त की कि खेजड़ी वृक्ष सहित सभी वृक्षों के संरक्षण के लिए प्रभावी कदम शीघ्र धरातल पर लागू किए जाएंगे। इस अवसर पर बार कार्यकारिणी सदस्य हेमंत सिंह, रक्षपाल बिश्नोई, मनीष गौड़, लेखराम धत्तरवाल, धर्मेंद्र वर्मा, मुखराम कुकणा सहित वरिष्ठ अधिवक्ता कुलदीप कुमार शर्मा, बिहारी सिंह, रघुवीर सिंह, सुरेंद्र पाल शर्मा, भंवर बिश्नोई, मांगीलाल बिश्नोई, प्रेम बिश्नोई, लक्ष्मीकांत रंगा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *