

हनुमान जन्मोत्सव पर भक्ति से गूंजा सर्वसिद्धेश्वर महादेव मंदिर
बीकानेर। जयनारायण व्यास नगर स्थित श्री सर्वसिद्धेश्वर महादेव मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का विशेष वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर साधकों ने विधि-विधान से गदा पूजन किया तथा श्रीराम नाम संकीर्तन एवं हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने भजन गाकर हनुमान जी की आराधना की, जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर हो गया। इस मौके पर नारायण सिंह खीची, सुरेश कुमार मित्तल, नलिन सारवाल, हरनारायण खत्री, श्रीमती दया सारवाल, मंजू लता शर्मा, मधुरिमा सिंह, नरेश गुरेजा, रवि राजवंशी, दिनेश मित्तल, गायत्री शर्मा, यशोदा, रजनी सोनी, रानी हर्ष, संजू दुआ, स्वीटी अरोड़ा, सोहनलाल सोनी, कमलेश मारू, घनश्याम सिंह, विवेक मित्तल सहित अनेक हनुमान भक्त उपस्थित रहे।
