Bikaner Bikaner District Rajasthan

सनातन उत्सव का अनुष्ठान जारी

सनातन उत्सव का अनुष्ठान जारी
बीकानेर। लालेश्वर महादेव मन्दिर शिवमठ शिवबाड़ी बीकानेर में स्वामी विमर्शानंद गिरी जी महाराज के सानिध्य में पार्थिव शिवलिंग का पूजन आरती का अनुष्ठान हुआ। पूजन अनुष्ठान के साधक पंडित योगेन्द्र कुमार दाधीच ने बताया कि 151 विभिन्न मंदिरों पूजित पार्थिव शिवलिंगों का पूजन हुआ। सनातन उत्सव के अनुष्ठान में सवा लाख पार्थिव शिवलिंगों सहित 151 शिव मंदिरों में पूजित मिट्टी के पार्थिव शिवलिंग का त्रिवेशी जल व विभिन्न द्रव्यो से वैदिक मंत्रोच्चार से पूजन किया गया। अनुष्ठान में रजत दाधीच योगेश शर्मा श्यामसुन्दर जोशी शैलेन्द्र शर्मा शकर लाल जोशी राकेश आसोपा भवानी सेवग पीयूष सोनी प्रवीण दाधीच आदि के साथ बड़ी संख्या में स्त्री पुरुषों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *