

फरवरी माह में साध्वी ऋतंभरा करेगी भागवत कथा
बीकानेर। सनातन धर्म रक्षा समिति बीकानेर द्वारा 22 से 28 फरवरी 7 दिवसीय कार्यक्रम बीकानेर की पावन धरा पर साध्वी ऋतंभरा की वाणी से श्रीमद् भागवत कथा जंगलेश्वर 51 कुण्डिय विश्वशांति महायज्ञ पंडित सिद्धार्थ पुरोहित के सानिध्य में होगा। इसके साथ ही श्रृंगेरी पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य जी भगवान और पुरी पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य जी भगवान का बीकानेर आगमन व धर्म सभा चरण पादुका पूजन दिक्षा समारोह भी होगा। एडवोकेट विवेक शर्मा को सनातन धर्म रक्षा समिति कार्यक्रम उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है।
