Bikaner District Jaipur Rajasthan

शुरू हुई रोबोटिक सर्जरी सुविधा

शुरू हुई रोबोटिक सर्जरी सुविधा
जयपुर/बीकानेर। राजस्थान के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। इटर्नल हॉस्पिटल में अत्याधुनिक दा विंची एक्सआई रोबोटिक सर्जरी प्रणाली की शुरुआत कर दी गई है, जिसे प्रदेश की अब तक की सबसे नवीन और उन्नत रोबोटिक तकनीक माना जा रहा है। इस प्रणाली के शुरू होने से जटिल सर्जरी अब पहले से अधिक सुरक्षित, सटीक और मरीज के लिए कम कष्टदायक हो सकेगी। इस मौके पर इटर्नल हॉस्पिटल की मैनेजिंग डायरेक्टर एंड को चेयरपर्सन मंजू शर्मा ने कहा कि यह रोबोटिक प्रणाली बहुत छोटे चीरे के माध्यम से सर्जरी करने में सक्षम है। इससे दर्द और रक्तस्राव कम होता है तथा मरीज तेजी से स्वस्थ होकर सामान्य जीवन में लौट सकता है। संक्रमण की आशंका भी काफी हद तक घट जाती है और कई मामलों में रक्त चढ़ाने की आवश्यकता भी नहीं पड़ती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *